Saturday, September 26, 2026

जनपद उपाध्यक्ष व शिक्षा विभाग के पदेन सभापति ‘डॉ हितेश गवेल ने किया चैतन्य टेक्नो स्कूल बाम्हन्पाली का आकस्मिक निरीक्षण

Must Read

जनपद उपाध्यक्ष व शिक्षा विभाग के पदेन सभापति ‘डॉ हितेश गवेल ने किया चैतन्य टेक्नो स्कूल बाम्हन्पाली का आकस्मिक निरीक्षण

खरसिया नए शिक्षण सत्र में जनपद के उपाध्यक्ष और शिक्षा विभाग के पदेन सभापति डॉ हितेश गवेल के द्वारा श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल बाम्हन्पाली का दिन गुरुवार दिनांक 17 04-2025 को निरीक्षण किया गया।

 

जनपद के उपाध्यक्ष और शिक्षा विभाग के पदेन सभापति डॉ हितेश गवेल ने सर्वप्रथम प्राचार्य बिस्वजीत सिंह बाबु से मुलाकात कर उनके सानिध्य में विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ गवेल पूर्व प्राथमिक व प्राथमिक के बच्चों से बातचीत कर उनकी गतिविधिपूर्ण शिक्षा की सराहना की। माध्यमिक व उच्च माध्यमिक कक्षा के विद्यार्थियों से बात चीत की व उनकी शैक्षिक का शालेय परिवेश की जानकारी प्राप्त करते हुए बच्चों की कौशल व रचनात्मकता के लिए सराहना व्यक्त की। विद्यालय के प्रत्येक बच्चों से मिले व साथ ही साथ सभी शिक्षक / शिक्षिकाओं से भी बात चीत की। और यहाँ के समस्त शैक्षिक कार्यों व गतिविधि के बारे में बच्चों व शिक्षकों दोनों से जानकारी प्राप्त की। कक्षा 9 वीं और 10वीं के बच्चों से शिक्षा और विद्यालय से सम्बंधित प्रश्न भी किये और उनका जवाब सुनकर उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें भी दी। अंत में प्राचार्य बिस्वजीत सिंह बाबु की नेतृत्व की सराहना की और शालेय परिवेश को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आभार व्यक्त किया ।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का कराया इंतज़ाम

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का...

More Articles Like This