समर वेकेशन में जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में लगा डिजनीलैंड मेला, बना बच्चों और परिवारों का पसंदीदा ठिकाना
जांजगीर-चांपा। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों और परिवारों के लिए खुशखबरी है। जिला मुख्यालय जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में डिजनीलैंड मनोरंजन मेला का आयोजन किया गया है, जो 17 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुका है। नगर पालिका जांजगीर-नैला की अध्यक्ष चित्ररेखा देवा गढ़ेवाल ने इसका भव्य शुभारंभ किया।
हर उम्र के लिए भरपूर मनोरंजन
मेले में 50 से अधिक स्टॉल्स पर मनिहारी, होम डेकोरेशन, किचन आइटम्स, हैंडीक्राफ्ट और अन्य यूनिक उत्पादों की खरीदारी की जा सकती है। वहीं, बच्चों और बड़ों के लिए ब्रेक डांस, टावर झूला, टोरा-टोरा, ड्रैगन झूला, मिकी माउस, हेलीकॉप्टर झूला, थ्री-वन झूला, ट्रेन झूला जैसे एक दर्जन से अधिक आकर्षक झूले लगाए गए हैं।
खाने-पीने के शौकीनों के लिए खास इंतजाम
मेले में ‘खाना खजाना’ स्टॉल भी लगा है, जहां विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन लोगों को लुभा रहे हैं। यह मेला न सिर्फ बच्चों बल्कि महिलाओं और युवाओं के लिए भी खरीदारी और मस्ती का बेहतरीन केंद्र बना हुआ है।
मेले की टाइमिंग और शुल्क
डिजनीलैंड मेला प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा और यह एक महीने तक आयोजित किया जाएगा। प्रवेश शुल्क मात्र 10 रुपए रखा गया है, जबकि झूलों की सवारी का शुल्क 50 से 60 रुपए तक है।
संचालकों की पहल
मेला संचालक उमेश गुप्ता, नियाज मंसूरी और रईस अहमद ने बताया कि यह आयोजन विशेष रूप से गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को शहर में ही उत्सव और आनंद का अनुभव मिल सके।
इस गर्मी, डिजनीलैंड मेला बना रहा है जांजगीर की नई पहचान!