Sunday, September 20, 2026

स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड द्वारा पुरस्कार वितस्काईरण समारोह संपन्न

Must Read

स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड द्वारा पुरस्कार वितस्काईरण समारोह संपन्न

खरसिया 7 फरवरी 2025: ग्राम टेमटेमा खरसिया में माँ सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता रखा गया था । जिसका समापन पुरूस्कार वितरण के साथ किया गया । संयंत्र प्रबंध निदेशक श्री विकास अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाया गया, आस-पास ग्रामों की सामुदायिक विकास के लिये दृढ़ प्रतिबध्दता कि संकल्प का प्रचार-प्रसार किया गया। तथा उन्होने ग्रामिण क्षेत्र में शिक्षा, बुनियादी ढाचें और सामुदायिक विकास को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया । इसी संकल्प के तहत कंपनी ने ग्राम कनमुरा में देवलाश का बाउन्ड्री वाल और मूक्तिधाम के निर्माण कार्य शुरू किया गया, साथ ही उन्होने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से ग्रामिणों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा ।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कॉलेज के उन छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने पिछले वर्ष की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया था । पुरस्कार वितरण समारोह में सायकिल, स्कूल बैग, स्मार्ट वाच आदि पुरस्कार वितरित किये गये । इन पुरस्कारों का वितरण प्लांट हेड श्री अर्जून मालाकार, पावर प्लांट के उपाध्यक्ष श्री डी. शिवारमन, एस.आई.डी. के महाप्रबंधक श्री नायडू जी, श्री दिग्विजय पटेल तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने इस पहल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया । ग्रामीणों का कहना था कि इस प्रकार की सामाजिक गतिविधियां छात्रों को प्रोत्साहित करती हैं और गांव के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं ।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This