Friday, September 25, 2026

चांपा ठेकेदार संघ से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव ने मांगा समर्थन…

Must Read

चांपा ठेकेदार संघ से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव ने मांगा समर्थन…

चांपा। नगर पालिका चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव ने चांपा ठेकेदार संघ से समर्थन मांगा। इस सिलसिले में उन्होंने संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ रीत होटल में बैठक की।

 

संघ के अध्यक्ष बलबीर सिंह ढिल्लो ने कहा कि ठेकेदार संघ नगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जो भी प्रत्याशी इस उद्देश्य को आगे बढ़ाएगा, उसे संघ का समर्थन मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों को गति देने के लिए संघ हरसंभव सहयोग देगा।

 

भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव ने बैठक में कहा कि अगर नगर में भी भाजपा की सरकार बनती है, तो केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से विकास की नई योजनाएँ लागू की जाएंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर में निर्माण कार्य पूरी प्लानिंग के साथ होंगे और ठेकेदारों के माध्यम से गुणवत्ता युक्त कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।

 

बैठक में अभिषेक त्रिपाठी, गणेश मोदी, रमेश सोनी, अजय शर्मा, अभय मित्तल, जावेद अहमद, गिरीश मोदी, खैरातू खान, सलीम खान, मोहन सोनी, सुभम मिश्रा, विजय कांत मिश्रा, धनंजय मिश्रा, सुरेश देवांगन, जशतेज खटकर, देवेश विश्वकर्मा समेत कई प्रमुख ठेकेदार उपस्थित रहे।

 

चांपा नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी द्वारा ठेकेदार संघ से समर्थन मांगना चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। अब देखना होगा कि संघ का समर्थन किस ओर जाता है और आगामी चुनाव में इसका कितना असर पड़ता है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का कराया इंतज़ाम

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का...

More Articles Like This