Monday, August 17, 2026

अमर गुफा में पवित्र सेतखाम/जैतखाम को काटने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे..

Must Read

 

गुरु खुशवंत साहेब ने जो कहा वो किया..

भाजपा सरकार में नही बचेंगे कोई भी अपराधी..

 

अमर गुफा में पवित्र सेतखाम/जैतखाम को काटने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे..

 

बिहार के रहने वाले हैं तीनों आरोपी..

अमर गुफा में हुए घटना की सूचना मिलने के बाद आरंग विधायक और समाज के गुरु श्री खुशवंत साहेब जी ने प्रशासन और पुलिस को आरोपियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई हो और उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही गुरु साहेब ने सर्व मानव समाज के लोगों को स्थिति को सामान्य रखने के लिए अपील भी किए थे. ऐसे में पुलिस और प्रशासन ने गुरु खुशवंत साहेब जी के निर्देश के बाद 48 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और छत्तीसगढ़ में मजदूरी का काम करते थे। इस सफल कार्रवाई लिए गुरु साहेब ने पुलिस और प्रशासन को धन्यवाद भी ज्ञापित किये। वही ओड़िशा प्रवास से लौटते ही आज गिरौधपुरी धाम पहुँचकर गुरु गद्दी में मत्था टेक आशीर्वाद लेने के पश्चात अमर गुफा धाम पहुँच मत्था टेक निरीक्षण किया और विधि विधान से पुनः सेतखाम के स्थापना की बात कही।।

 

आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं..

 

1. सल्टू कुमार जिला सहरसा बिहार वर्तमान निवासी ग्राम महकोनी पुलिस चौकी गिरौदपुरी

2. पिंटू कुमार ज़िला जिला सहरसा बिहार वर्तमान निवासी ग्राम महकोनी पुलिस चौकी गिरौदपुरी

3. रघुनंदन कुमार जिला सहरसा बिहार वर्तमान निवासी ग्राम महकोनी पुलिस चौकी गिरौदपुरी

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के संभागीय कार्यालय सक्ती में किया गया ध्वजारोहण

सक्ती । देश के अस्सीवे ( 80वां) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवीन जिला सक्ती के समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों...

More Articles Like This