आज आरंग विधानसभा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की आमसभा

Must Read

आज आरंग विधानसभा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की आमसभा

देवेंद्र निराला 

आरंग। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आरंग विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत चंदखुरी में प्रभु श्री राम के ननिहाल माता कौशल्या की पावन धरा से 03 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा लोकसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में मतदान की अपील के साथ जनता को संबोधित करेंगे।आयोजित आम सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा रायपुर , कैबिनेट मंत्री और लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री टंकराम वर्मा सहित लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायक एवं जिला अध्यक्ष गण राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के साथ मंच साझा करेंगे। इस चुनावी सभा में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 09 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि चंदखुरी में भगवान श्रीराम की माता कौशल्या माता का प्राचीन मंदिर है। वर्तमान में इस मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। छत्तीसगढ़ को प्रभु श्री राम का ननिहाल भी कहा जाता है। इसलिए यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनावी सभा आहूत की गई है।आपको बता दे की लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का दौरा लगातार देश के अलग अलग क्षेत्रों में हो रहा है इसी कड़ी में वे आज सोमवार रायपुर लोकसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने आरंग विधानसभा के चंद्रखुरी में एक विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे।आम सभा की तैयारी को लेकर बीजेपी पदाधिकारी लगातार सक्रीय हो गए है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव रायपुर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा, लोकसभा संयोजक अशोक बजाज सहित अन्य नेताओं ने चंद्रखूरी में प्रस्तावित सभा स्थल का कल निरीक्षण कर सभा हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने अधिक से अधिक लोगों को आम सभा में शामिल होने की अपील किया है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न,भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश...

More Articles Like This