सुरेश महिलांगे बने युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष 

0
80

सुरेश महिलांगे बने युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष

 

सक्ती। जिले के चंद्रपुर विधानसभा के युवा नेता जो सदैव कांग्रेस पार्टी को लेकर लगन और निष्ठा से कार्य करते आ रहे सुरेश महिलांगे जिनको आज कार्य कुशलता को देखते हुए युवा कांग्रेस से सक्ती जिले के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा , प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, लोकसभा प्रभारी पुनीत पारिया, जांजगीर लोकसभा प्रभारी आशीष अवस्थी, सक्ती जिला प्रभारी नीरज घोरे एवं जिला सह प्रभारी मोहनी साहू के सहमति से किया गया है। महिलांगे जी के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला है वही जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने उन्हे बधाई दिया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here