गोमती देवी अस्पताल सक्ती में 25 फरवरी को निशुल्क जांच शिविर

Must Read

गोमती देवी अस्पताल सक्ती में 25 फरवरी को निशुल्क जांच शिविर

सक्ती। गोमती देवी अस्पताल में 25 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे फ्री हेल्थ केंप का आयोजन किया गया है, जिसमें जनरल सर्जन, चाइल्ड स्पेशलिस्ट व एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच उपरांत नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा। 50 प्रतिशत गर्भवती माताओं को ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड ग्रुप की नि:शुल्क जांच के साथ नि:शुल्क सोनोग्राफी की भी सुविधा मिलेगी।

 

हेल्थ कैंप में डॉ. एसपी राठिया (एमडी मेडिसिन) द्वारा ब्लड प्रेशर, एनीमिया, शुगर, थायराइड, यूटीआई इन्फेक्शन, लकवा, माइग्रेन की के संबंध में नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। इसी तरह चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. बी. राजेश कुमार द्वारा बच्चों में सांस की समस्या, दिल की तकलीफ, मिरगी, एनआईसीयू, नवजात शिशु की देखभाल संबंधी उपचार के विषय में जानकारी दी जाएगी।

 

जनरल सर्जन डॉ. राहुल अग्रवाल द्वारा अंडकोश की वृद्धि, बवासीर, हार्निया, अपेंडिक्स, गुर्दे की पथरी, पित्त की पथरी, घेंघा रोग, आंतों की फटना, आंत का टीवी, स्तन के गांठ, पैरों के घाव, खतना, चर्म रोग संबंधी समस्याओं का इलाज कर उनके निदान के संबंध में समुचित परामर्श दिया जाएगा।

 

उल्लेखनीय है कि बाराद्वार रोड, बेरीवाली मंदिर के पास स्थित स्थित उक्त अस्पताल में सोनोग्राफी के अलावा पैथोलैब, एक्सरे, जीडी फार्मेसी के साथ-साथ स्त्री रोग व प्रसूति से संबंधित किसी भी समस्या के इलाज के लिए चौबीसों घंटे सुविधा उपलब्ध है। अत्यधिक जानकारी के लिए मो. 88397-23027 या 8962127392 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न,भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश...

More Articles Like This