Thursday, August 6, 2026
spot_img

100 लीटर कचची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफतार

Must Read

100 लीटर कचची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफतार

 

सक्ती। सक्ती जिले के बारद्वार पुलिस द्वारा इस बार 100 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसपर थाना प्रभारी गगन बाजपेई ने बताया कि मामले का विवरण इस प्रकार है कि नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा महोदया द्वारा समीक्षा मिटिंग के दौरान जिले के सभी थाना प्रभारियो को अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले शराब कोचियों पर लगातार अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह, उप पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति अंजली गुप्ता सक्ती के मार्गदशन पर दिनांक 20.02.24 को टीम बनाकर जुर्म जरायम पतासाजी एव माइनर एक्ट कार्यवाही हेतु देहात रवाना हुये थे कि कि जरिये मुखबीर के सुचना मिला की ग्राम रायपुरा भांठापारा बंधवा तालाब के किनारे रायपुरा भांठापारा निवासी बंशी कुर्रे नामक ब्यक्ति बिक्री के लिये भारी मात्रा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखा हुआ है कि सूचना पर गवाह एवं हमराह स्टाप के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां पर एक व्यक्ति अवैध रूप से जरिकेनों में कच्ची महुआ शराब रखा हुआ मिला जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम बंशी कुर्रे S/O चंदवाराम उम्र 44 साल सा. रायपुरा भांठापारा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.) का होना बताया जिसके कब्जे से 05-05 लीटर क्षमता वाली पीले रंग की 20 नग जरिकेन में प्रत्येक में 05-05 लीटर कुल 100 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमति 10000/- रू. मिला जिसे आबकारी एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर गवाहों के समक्ष के आरोपी बंशी कुर्रे S/O चंदवाराम उम्र 44 साल सा. रायपुरा भांठापारा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.) के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर मौके पर शीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का सबुत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान. न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक गगन बाजपेई ,सउनि. नजीर हुसैन , प्रआर. अरूण कौषिक, आर. गौर सिंह, आर- अनिल रात्रे, आर. घनश्याम यादव, सैनिक. राजेश , भीम राठौर का योगदान रहा ।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा रहा निर्माण…..

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा...

More Articles Like This