Sunday, September 27, 2026

धमतरी में ट्रिपल मर्डर कांड पर अदालत का बड़ा फैसला…..8 आरोपियों में से 5 को आजीवन कारावास की सजा

Must Read

धमतरी डेस्क …..

धमतरी के बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर कांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब एक साल पहले हुई तीन युवकों की निर्मम हत्या के मामले में 8 आरोपियों में से 5 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
वहीं, एक आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत 3 साल की सजा मिली है। बलवा के मामले में सभी आरोपियों को 2 साल और मारपीट के आरोप में 6 महीने की सजा सुनाई गई है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश मोहन कोर्राम की अदालत ने सुनाया है। गौरतलब है कि 12 अगस्त 2025 को रायपुर के तीन युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा था।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का कराया इंतज़ाम

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का...

More Articles Like This