Sunday, September 27, 2026

रायगढ़ में भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई।* 

Must Read

*▪️रायगढ़ में भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई।*

 

रायगढ़/ छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष माननीय अशोक साहू के कुशल दिशा निर्देशन में व ओबीसी मोर्चा रायगढ़ के सक्रिय जिलाध्यक्ष मनोरंजन साहू के नेतृत्व में आज दिनांक 9 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला रायगढ़ का जिला कार्य समिति बैठक जिला कार्यालय रायगढ़ में आयोजित की गई। आज के प्रथम बैठक में मुख्य अतिथि शांतनु साहू संभाग प्रभारी, आशीष जायसवाल सह संभाग प्रभारी, चुन्नीलाल साहू प्रदेश उपाध्यक्ष, देवेश निषाद जिला प्रभारी, चैतन महंत सह प्रभारी की गरिमामई उपस्थिति रही।

सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र को दीप, पुष्प माला अर्पित कर, राष्ट्र गीत राज गीत के पश्चात् कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि शांतनु साहू संभाग प्रभारी द्वारा आगामी दिनों में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा, संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती कार्यक्रम तथा दिनांक 20 अगस्त को बिलासपुर संभाग का प्रबुद्धजन सम्मान समारोह कार्यक्रम जांजगीर चांपा में होने जा रहा है, कार्यक्रम को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सफल बनाने का अपील किया गया तथा प्रति माह के अंतिम रविवार को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा सुनने की रुपरेखा तय की गई।

इस अवसर पर अरुणधर दिवान जिलाध्यक्ष भाजपा रायगढ़, गुरुपाल भल्ला प्रदेश आमंत्रित सदस्य, जतिन साव जिला महामंत्री, रत्थू लाल गुप्ता प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा, अरूण कातोरे जिला उपाध्यक्ष भाजपा, विलिस गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, पवन अग्रवाल जिला मंत्री भाजपा, मनोरंजन साहू जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, सनत नायक जिला कोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य याद लाल नायक, मनोज मानिकपुरी, श्रीमती लक्ष्मी वैष्णव, जितेन्द्र निषाद जिला महामंत्री, जगन्नाथ प्रधान जिला महामंत्री, खीर सागर नायक उपाध्यक्ष, खेम साहू उपाध्यक्ष, अमित साहू जिला मीडिया प्रभारी सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष, मंत्री एवं कार्यसमिति सदस्य, जिले के सभी 24 मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का कराया इंतज़ाम

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का...

More Articles Like This