Wednesday, September 16, 2026

पुलिस की मेहनत रंग लाई…नारी महानदी पुल हत्या के मामले का बड़ा खुलासा….कुरूद, मगरलोड एवं साइबर टीम की संयुक्त कार्यवाही से हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार…

Must Read

धमतरी डेस्क …

दिनांक 22.07.2026 को नारी महानदी पुल के ऊपर मुख्य मार्ग पर नीरज साहू का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला था। मृतक के गले एवं माथे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे तथा घटनास्थल पर उसका बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक CG-06-GT-7675 भी खड़ा मिला था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा शव पंचनामा, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों एवं परिजनों के कथनों तथा उपलब्ध साक्ष्यों की बारीकी से जांच की गई। जांच में धारदार वस्तु से हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 221/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी धमतरी भावना पांडेय द्वारा तत्काल थाना कुरूद, थाना मगरलोड एवं साइबर टीम की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी, शैलेन्द्र कुमार पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवचरण पटेल,डीएसपी. भानूप्रताप चंद्राकर, एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों ने लगातार कई दिनों तक घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच की। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य विष्लेषण एवं लगातार घटना से जुड़े संभावित मार्गों एवं क्षेत्रों में लगे सैकड़ों CCTV कैमरों के फुटेज को खंगाला गया।
इसके साथ ही पुलिस टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, संदिग्ध गतिविधियों, घटनाक्रम एवं उपलब्ध सुरागों का सूक्ष्म विश्लेषण किया। लगातार की गई मेहनत और साक्ष्यों के आपसी मिलान के बाद संदेही बिरेंद्र कुमार साहू तक पुलिस पहुंची।

पूछताछ में आरोपी ने किया हत्या का खुलासा
संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने मृतक नीरज साहू की हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एवं मृतक दोनों चावल का व्यवसाय करते थे। मृतक का व्यवसाय अच्छा चलने एवं उसकी कमाई अधिक होने के कारण आरोपी उसके प्रति अंदर ही अंदर रंजिश रखता था।
इसी रंजिश एवं द्वेष के चलते आरोपी ने मौका पाकर नारी महानदी पुल के सुनसान स्थान पर मृतक को रोककर कैंची एवं पाना से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची एवं पाना बरामद कर गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया है।पुलिस की सतत मेहनत से हत्याकांड का हुआ खुलासा कुरूद पुलिस, मगरलोड पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा घटनास्थल से लेकर संभावित मार्गों तक लगातार साक्ष्य जुटाते हुए CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं अन्य उपलब्ध सुरागों का बारीकी से विश्लेषण किया गया।धमतरी पुलिस टीम की इसी सतत मेहनत, समन्वित कार्यवाही एवं त्वरित विवेचना के परिणामस्वरूप हत्याकांड का आरोपी चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
बिरेंद्र कुमार साहू, उम्र 21 वर्ष
पिता – कन्हैया लाल साहू
निवासी – सांकरा, थाना मगरलोड
जिला – धमतरी (छ.ग.)

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

पकरिया झूलन में बड़ा हादसा टला: नहर में बह गई मां-बेटी, युवकों ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी

पकरिया झूलन में बड़ा हादसा टला: नहर में बह गई मां-बेटी, युवकों ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी   पकरिया झूलन।...

More Articles Like This