Friday, June 12, 2026
spot_img

स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल नगर निर्माण के लिए हुई महत्वपूर्ण बैठक

Must Read

स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल नगर निर्माण के लिए हुई महत्वपूर्ण बैठक

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को लेकर बना कार्ययोजना

खरसिया। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से लखीराम ऑडिटोरियम, खरसिया में सफाई व्यवस्था एवं जन-जागरूकता विषयक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में नगर के विभिन्न वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था, घर-घर कचरा संग्रहण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियंत्रण तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए आवश्यक उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही नागरिकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए रैली, स्वच्छता शपथ, पौधरोपण अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम एवं घर-घर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीतू अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ नगर का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने घर, मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए, तभी स्वच्छता अभियान को स्थायी सफलता मिल सकेगी।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कमल गर्ग ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाना और नगर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाना परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने तथा सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक उपयोग में कमी तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया गया। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नगर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के पार्षद शाहिल शर्मा, राधे राठौर, मुरली राठौर, विनोद सिदार, पतालू चौहान, विजय शर्मा, अजय महंत एवं रेखा कैथलिया, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता दीदियां, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में नगरवासियों से स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने तथा खरसिया को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल नगर बनाने में अपना योगदान

Latest News

आगामी गर्मी से पहले बनेंगे 3 नए ओवरहेड टैंक, संपवेल एवं अन्य महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य – कमल गर्ग

  *आगामी गर्मी से पहले बनेंगे 3 नए ओवरहेड टैंक, संपवेल एवं अन्य महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य*   खरसिया। नगर पालिका परिषद...

More Articles Like This