Thursday, April 23, 2026
spot_img

सर्व विभागीय दैनिक श्रमिक कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ जिला – गरियाबंद की बैठक सम्पन्न….

Must Read

सर्व विभागीय दैनिक श्रमिक कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ जिला – गरियाबंद की बैठक सम्पन्न….

गरियाबंद। लोक निर्माण विभाग, गरियाबंद संभाग अंतर्गत कार्यरत समस्त दैनिक श्रमिक साथियों की एक महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य बैठक दिनांक 26/02/2026 को सांस्कृतिक भवन, सिविल लाइन, गरियाबंद में दोपहर 12:00 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री राकेश कुमार साहू द्वारा की गई। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में दैनिक श्रमिकों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों — ईपीएफ (EPF), श्रम सम्मान राशि, नियमितीकरण एवं स्थायीकरण — पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठनात्मक एवं न्यायिक रणनीति पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। श्री साहू ने बताया कि

यह उल्लेखनीय है कि प्रदेश संगठन के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप पूर्व में माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत विभिन्न प्रकरणों में सकारात्मक प्रगति परिलक्षित हो रही है। वर्तमान परिस्थितियों में संगठन को न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से श्रमिकों के वैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ है। इस संदर्भ में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आवश्यकता पड़ने पर माननीय न्यायालय की शरण लेकर दैनिक श्रमिकों के अधिकारों को विधिसम्मत रूप से सुरक्षित किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित समस्त साथियों ने एकजुटता, अनुशासन एवं संगठनात्मक मजबूती के साथ आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया तथा प्रस्तावित कार्ययोजना पर सहमति प्रदान की। संगठन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि आगामी समय में चरणबद्ध एवं सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे, जिससे दैनिक श्रमिकों को उनके संवैधानिक एवं श्रम कानूनों के तहत प्राप्त अधिकार सुनिश्चित हो सकें।

संगठन माननीय मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के प्रति विशेष आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने बजट सत्र के दौरान लोक निर्माण विभाग में कार्यरत दैनिक श्रमिकों के लिए श्रम सम्मान राशि एवं ईपीएफ मद में आवश्यक राशि का प्रावधान सुनिश्चित कराया। यह कदम श्रमिक हित में एक सराहनीय एवं सकारात्मक पहल है, जिससे श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ आधार प्राप्त होगा। आयोजनकर्ता द्वारा अंत में, बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण के प्रति संगठन हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Latest News

राकेश केशवानी के संकल्प से बदली बेजुबानों की तकदीर, संघर्ष से सफलता के 9 साल पढिए पूरी खबर आप भी बन सकते हैं जन...

राकेश केशवानी के संकल्प से बदली बेजुबानों की तकदीर, संघर्ष से सफलता के 9 साल पढिए पूरी खबर आप...

More Articles Like This