Thursday, April 23, 2026
spot_img

नगर निगम धमतरी में बेलिंग मशीन खरीदी में खुला भ्रष्टाचार – जनता के टैक्स के पैसों का दुरुपयोग

Must Read

धमतरी डेस्क ….

…धमतरी। नगर निगम धमतरी द्वारा कुछ दिन पूर्व बेलिंग मशीन की खरीदी हेतु निविदा जारी की गई थी, जिसमें स्पष्ट रूप से तकनीकी मापदंड निर्धारित किए गए थे। निविदा शर्तों के अनुसार मशीन डबल सिलेंडर एवं 10 एचपी मोटर की होनी अनिवार्य थी। परंतु अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि नगर निगम के कुछ अधिकारियों, सत्तासीन जनप्रतिनिधियों एवं ठेकेदार की मिलीभगत से इन नियमों को दरकिनार कर निम्न स्तर की मशीन की खरीदी की गई।

पार्षद दल के निरीक्षण करने के पर पाया गया , कि निर्धारित मापदंडों के विपरीत बेलिंग मशीन सिंगल सिलेंडर एवं 7.5 एचपी मोटर वाली मशीन की आपूर्ति की गई है। यह न केवल निविदा शर्तों का उल्लंघन है, बल्कि सीधे-सीधे भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का मामला प्रतीत होता है। इससे स्पष्ट होता है कि नगर निगम में जनता के खून-पसीने की कमाई, यानी टैक्स के पैसों का खुलेआम दुरुपयोग किया गया है।

दिनांक 11/02/2026 को इस संबंध में नगर निगम आयुक्त को लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी, परंतु आज दिनांक तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। यह चुप्पी कई सवाल खड़े करती है—
क्या दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है?
क्या जनता के पैसों की लूट पर प्रशासन की मौन सहमति है?

धमतरी की जनता यह जानना चाहती है कि जब निविदा में स्पष्ट मापदंड तय थे, तो उनके विपरीत मशीन की खरीदी कैसे और किसके आदेश से की गई? जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
कांग्रेस पार्षद दल स्पष्ट रूप से माँग करती है इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।दोषी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ठेकेदार पर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाए।नगर निगम की सभी खरीदी प्रक्रियाओं की पारदर्शी जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

यदि शीघ्र ही उचित कार्यवाही नहीं की जाती है, तो इस मुद्दे को लेकर जन आंदोलन किया जाएगा और जनता के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से सदन तक आवाज उठाई जाएगी।जिसमें मुख्य रूप से नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर,उपनेता प्रतिपक्ष सत्येंद्र (विशु) देवांगन, पार्षद योगेश लाल,पूर्णिमा गजानन रजक,सूरज गहरवाल,उमा भागी ध्रुव,रामेश्वरी कोसरे, सोमेशमेंश्राम, गजानंद रजक उपस्थित थे।

धमतरी की जागरूक जनता अब जवाब चाहती है।
जनता के हक और अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी।

Latest News

राकेश केशवानी के संकल्प से बदली बेजुबानों की तकदीर, संघर्ष से सफलता के 9 साल पढिए पूरी खबर आप भी बन सकते हैं जन...

राकेश केशवानी के संकल्प से बदली बेजुबानों की तकदीर, संघर्ष से सफलता के 9 साल पढिए पूरी खबर आप...

More Articles Like This