पहले मारपीट फिर पेट्रोल डालकर अदमार जलाया गया जिससे इलाज के दौरान मौत हो गई 

Must Read

पहले मारपीट फिर पेट्रोल डालकर अदमार जलाया गया जिससे इलाज के दौरान मौत हो गई

created by InCollage

 

 

 

खरसिया के मौहापाली में हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दो आरोपियों ने मिलकर चपले के एक युवक की तब तक लाठी डंडों से मारपीट की जब तक वह अचेत न हुआ।हैवानियत यही खत्म नही होती।आरोपियों ने हदे लांघते हुए घायल युवक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया।90 प्रतिशत तक जल चुके युवक की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आते ही चौकी प्रभारी अमित तिवारी ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है जबकि दूसरे की सरगर्मी से तलाश जारी है।

खरसिया चौकी क्षेत्र के ग्राम मौहापाली में मंगलवार रात इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। चपले गांव के युवक नंदू पटेल को कथित आपसी रंजिश के चलते दो युवकों ने पहले घेरकर बेरहमी से पीटा और फिर आग के हवाले कर दिया।

गंभीर रूप से झुलसे नंदू पटेल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार वह लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस चुका था।

टीआई अमित का रैपिड एक्शन

घटना की सूचना मिलते ही खरसिया चौकी प्रभारी अमित तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने हत्या में संलिप्त एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया है।

फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

पुरानी रंजिश बनी मौत की वजह?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे आपसी विवाद और पुरानी रंजिश की आशंका है।

हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और जल्द पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

गांव में दहशत, लोगों में आक्रोश

इस खौफनाक घटना के बाद मौहापाली और आसपास के गांवों में भय और गुस्से का माहौल है।

ग्रामीणों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

ये है फैक्ट

▪ रात के अंधेरे में वारदात

▪ पहले मारपीट, फिर जिंदा जलाया

▪ 90% झुलसे युवक की अस्पताल में मौत

▪ एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

▪ पुरानी रंजिश की आशंका

खरसिया में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल

क्या व्यक्तिगत दुश्मनी अब इस कदर खतरनाक हो चुकी है?

क्या फरार आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में 10 फरवरी को ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में आवेदन दिया था कि गांव में सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्थित करें पुलिस चौकी द्वारा बीट प्रभारी नियुक्ति की गई है जिसमें चौकी क्षेत्र में आने वाले गांव में बीड प्रभारी से अपनी समस्या और शिकायत कर सकते हैं लेकिन बीट प्रभारी इन गुंडागर्दी और नशेड़ियों को बढ़ावा देते हैं और सूली करते हैं जिससे बीट प्रभारी बड़ी संख्या में नशेड़ियों को फैला फुल रहे हैं बीट प्रभारी सिपहिया अपने-अपने क्षेत्र में इन नौजवानों को नशेड़ियों को गैंग बनाकर वसूली करते हैं जिससे दुर्घटनाएं और वारदात बड़ी ही बढ़ रही है। अब देखते हैं एसपी शशि मोहन सिंह क्या कार्रवाई करते हैं

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This