अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: खनिज विभाग ने 7 ट्रैक्टर जब्त कर डभरा पुलिस को सौंपे, खनन माफिया में हड़कंप

Must Read

 शक्ति :: जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ जारी अभियान के तहत खनिज विभाग ने डभरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को अवैध रूप से रेत ढोते हुए 7 ट्रैक्टरों को पकड़ा, जिन्हें मौके पर ही जप्त कर डभरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये सभी वाहन बिना किसी वैध अनुमति के रेत का परिवहन कर रहे थे। मौके पर दस्तावेज़ों की जांच की गई, जिसमें अनियमितताएं पाई जाने पर कार्रवाई की गई। अब डभरा पुलिस द्वारा खनिज अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अवैध रेत परिवहन पर इस सख्त कदम के बाद क्षेत्र में खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

प्रशासन की सख्ती से अवैध खनन पर कसा शिकंजा, क्षेत्र में बढ़ी निगरानी।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This