Wednesday, August 5, 2026
spot_img

शहीद पिता नंदकुमार पटेल का आशीर्वाद आज भी हम सबको मिल रहा है, उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए हम दृण संकल्पित हैं – उमेश पटेल

Must Read

*शहीद पिता नंदकुमार पटेल का आशीर्वाद आज भी हम सबको मिल रहा है, उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए हम दृण संकल्पित हैं – उमेश पटेल*

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लगातार पांच बार विधायक रहे एवं अविभाजित मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री रहे छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मेरे शहीद पिता नंदकुमार पटेल का आशीर्वाद आज भी हम सबको मिलता रहा है, शायद उनके आशीर्वाद का प्रतिफल ही है की आज भी हम सब एकजुट होकर खरसिया के इस अभेद गढ़ को सुरक्षित रखे हुए हैं, उन्होंने खरसिया विधानसभा क्षेत्र को समूचे प्रदेश ही नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर पर भी एक विशिष्ट पहचान बनाई उनकी दूरगामी सोच एवं मेहनत का प्रतिफल ही है कि आज भी खरसिया विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में जाना व पहचाना जाता है, आज उनके जन्म जयंती के अवसर पर हम सब मिलजुल कर उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए दृण संकल्पित है उक्त उदगार खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश पटेल ने अपने शहीद पिता नंदकुमार पटेल के जन्म जयंती के अवसर पर खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मदनपुर कांग्रेस कार्यालय में व्यक्त करते हुए आगे कहा कि आज उनके जन्म जयंती के अवसर पर हम उन्हें स्नेह पूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद आपको और हम सबको हमेशा मिलता रहे !

उक्त अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभय महंती, रामदयाल राठिया एवं अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी अपने शहीद नेता नंदकुमार पटेल के साथ बिताए गए पलों को साझा किया

मदनपुर कांग्रेस कार्यालय मे खरसिया विधायक उमेश पटेल सहित अनेक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने शहीद नंद कुमार पटेल की छायाचित्र में पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने नेता को याद किया,ततपश्चात् ठूसकेला स्थित शहीद नंदकुमार पटेल एवं दिनेश पटेल की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पीत कर उन्हें नमन किया !

*शहीद नंद कुमार पटेल स्मारक स्थल पर पूड़ी सब्जी का भंडारा का आयोजन किया गया*

खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर / ग्रामीण एवं समस्त कांग्रेस परिवार खरसिया द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद नंद कुमार पटेल की जयंती 8 नवंबर के अवसर पर पूड़ी सब्जी का भंडारा लगाया गया जहां हजारों की तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने शहीद नेता नंदकुमार पटेल को नमन किया

*शासकीय अस्पताल में युवा कांग्रेस द्वारा मरीजों को फल वितरण*

खरसिया के शासकीय अस्पताल में खरसिया युवा कांग्रेस द्वारा मरीजो को फल वितरण कर अपने शहीद नेता नंदकुमार पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा रहा निर्माण…..

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा...

More Articles Like This