शिक्षा के दीप प्रज्वलित करने वाले शिक्षक जीतेन्द्र गिरि गोस्वामी ‘काव्य कलश शिक्षक रत्न सम्मान 2025’ से सम्मानित

Must Read

शिक्षा के दीप प्रज्वलित करने वाले शिक्षक जीतेन्द्र गिरि गोस्वामी ‘काव्य कलश शिक्षक रत्न सम्मान 2025’ से सम्मानित

 

खरसिया (रायगढ़)

दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच, खरसिया,जिला – रायगढ़, (छत्तीसगढ़) द्वारा गायत्री मंदिर परिसर में एक भव्य एवं गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर ‘काव्य कलश शिक्षक रत्न सम्मान 2025’ एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन काव्य कलश के संस्थापक पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती अनामिका संजय अग्रवाल एवं अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ के संयोजन में किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष कमल गर्ग एवं उपाध्यक्ष अवनारायण सोनी बंटी रहे, जिनके सानिध्य में यह आयोजन और भी प्रभावशाली बन गया।

 

कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु बिलाईगढ़ के उत्कृष्ट शिक्षक श्री जीतेन्द्र गिरि गोस्वामी को ‘काव्य कलश शिक्षक रत्न सम्मान 2025’ से अलंकृत किया गया।

उनके सतत शैक्षणिक नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पण और साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका के लिए उपस्थित सभी अतिथियों ने सराहना की।

 

समारोह में प्रदेशभर से आए कवियों और शिक्षाविदों ने अपनी काव्य रचनाओं से वातावरण को साहित्यिक रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, कवि, साहित्यकार एवं शिक्षा प्रेमी उपस्थित रहे।

 

आयोजकों ने बताया कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज में शिक्षा, संस्कार और सृजनशीलता के प्रति सम्मान और प्रेरणा को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का समापन राजकीय गीत के साथ हुआ।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न,भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश...

More Articles Like This