Thursday, August 6, 2026
spot_img

हसौद परिछेत्र के ग्राम पंचायत चिस्दा में साहू समाज का परिक्षेत्र चुनाव हुआ संपन्न

Must Read
  • हसौद परिक्षेत्र के साहू समाज के चुनाव में एक बार फिर नेत राम साहू ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। इस जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष को क्षेत्रवासियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। जीत के बाद नेत राम साहू ने साहू समाज, क्षेत्रवासियों और जनता का ह्रदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं बल्कि पूरे साहू समाज की है।
  • आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज के निर्देश से सक्ति जिले के हसौद परिक्षेत्र में साहू समाज का चुनाव मंगलवार 30 सितंबर को सम्पन्न हुआ। चुनाव में नेतराम साहू को जीत मिली है। 
  • नेतराम साहू को कुल 73 में से 40 वोट मिले और प्रतिद्वंदी को सिर्फ 33 वोट ही मिले।वहीं पुरुष उपाध्यक्ष के पद पर भनेतरा निवासी विजय साहू और महिला उपाध्यक्ष के पद पर चिसदा निवासी पिंकी साहू ने जीत दर्ज की है। वहीं नंदकिशोर साहू पुरुष संगठन सचिव बने और गीता साहू महिला संगठन सचिव पद पर निर्वाचित हुए। इस जीत के बाद साहू समाज के क्षेत्रवासियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

साहू समाज, क्षेत्रवासियों और जनता का जताया आभार

  • जीत के बाद नेतराम साहू ने साहू समाज क्षेत्रवासियों और उपस्थित सभी का आभार जताते हुए कहा कि, लोगों की सेवा ही मेरा संकल्प है, “हमने क्षेत्र के हर गांव में जनता के सुख-दुख में भागीदारी निभाई है। इस चुनाव में लोगों का समर्थन और आशीर्वाद हमें पहले से भी ज्यादा मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन को और मजबूत बनाने, समाज की समस्याओं के समाधान और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वे लगातार काम करेंगे।
विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा रहा निर्माण…..

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा...

More Articles Like This