Saturday, September 26, 2026

अवैध रूप से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

Must Read

 

अवैध रूप से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

थाना हसौद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसते हुए विशेष अभियान चलाकर ग्राम देवरघटा में दबिश देकर दो आरोपियों से कुल 18 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया

 

घटना का विवरण:

दिनांक 06.09.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरघटा का तिलक राम दिवाकर एवं सखाराम दिवाकर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु अपने कब्जे मे रखे है और ग्राहक का तलाश कर रहे है की सूचना पर दो अलग-अलग टीम बनाकर ग्राम देवरघटा मे रेड कार्यवाही कर

01.आरोपी – तिलक राम दिवाकर पिता भूरथू राम दिवाकर उम्र 47 साल साकिन देवरघटा थाना हसौद जिला सक्ति के कब्जे से करीब 11 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत:₹1100/-

 

02.आरोपी – सखाराम दिवाकर पिता भूरथू राम दिवाकर उम्र 45 साल साकिन देवरघटा थाना हसौद जिला सक्ती के कब्जे से करीब 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत:₹ 700/- को जब्त किया गया

 

दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 158/2025, 159/2025 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दिनांक 06.09.2025 को माननीय न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक नरेंद्र यादव थाना प्रभारी हसौद के नेतृत्व में, प्र.आर. परमानन्द घृतलहरे , नंदूराम साहू, आरक्षक घनश्याम पांडे, कमलेश धारिया, राजू खूंटे, राजेश यादव, म.आर. गुरबारी दिनेश द्वारा किया गया है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का कराया इंतज़ाम

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का...

More Articles Like This