Sunday, September 20, 2026

आदान सामाग्री उपलब्धता हेतु जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा सघन जांच अभियान

Must Read

आदान सामाग्री उपलब्धता हेतु जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा सघन जांच अभियान

 

जांजगीर चांपा। जन्मेजय मोहबे, कलेक्टर जांजगीर-चांपा के निर्देशन एवं ललित मोहन भगत, उप संचालक कृषि (DDA )जांजगीर के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय उर्वरक निरीक्षण दल द्वारा पामगढ़, बलौदा, अकलतरा एवं बम्हनीडीह विकासखंडों के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में पामगढ़ क्षेत्र के किसान खाद भंडार में 19 बोरी यूरिया उर्वरक अधिक मूल्य पर विक्रय करते हुए पाए जाने पर जब्ती की गई। तत्पश्चात शासन द्वारा निर्धारित दर ₹266 प्रति बोरी की दर से मौके पर उपस्थित कृषकों को वितरण किया गया। इस दौरान कृषक बजरंग लाल कश्यप (कोसला), राजकिशोर (चेउडीह), लीला कुर्रे (चेउडीह), सूरज कुर्रे (चेउडीह), श्लोक बंजारे (चेउडीह), लवकुमार निर्मलकर (झलमला), अमर रत्नाकर एवं जानकी कुर्रे (चेउडीह) को यूरिया का वितरण किया गया।इसी प्रकार बलौदा विकासखंड में कई प्रतिष्ठानों में यूरिया निरंक पाया गया तथा सेवा सहकारी समिति कमरीद में 500 बोरी यूरिया का वितरण उर्वरक निरीक्षक योगेश राठौर की उपस्थिति में कृषकों को परमिट के माध्यम से कराया गया।अकलतरा विकासखंड में भी आर.के. ट्रेडर्स, जैन ट्रेडर्स, जायसवाल ट्रेडर्स, भारत बीज भंडार, ओशो कृषि केन्द्र सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा किया गया।बम्हनीडीह क्षेत्र में हरीश कुमार गुप्ता (अफरीद) के यहां 19 बोरी डी.ए.पी. बिना वैध दस्तावेज पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार मकुंद राठौर द्वारा पवन अग्रवाल (सारागांव) से सिंगल सुपर फास्फेट प्राप्त करने तथा श्री पंकज केशरवानी (बिर्रा) द्वारा बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के अन्य जिलों से उर्वरक प्राप्त करने पर भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।जिले में लगातार मूल्य से अधिक दर पर यूरिया विक्रय करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। कृषक बंधु किसी भी प्रकार की शिकायत हेतु कार्यालयीन दूरभाष नंबर 07819-222215 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This