धरसींवा विधायक अनुज शर्मा प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए करेंगे श्रावणी कांवड़ यात्रा चरौदा शिव मंदिर से सोमनाथ मंदिर तक करेंगे कांवड़ यात्रा

Must Read

रायपुर (दुर्गा प्रसाद बंजारे)
भगवान भोलेनाथ पर अपार आस्था और विश्वास के साथ प्रतिवर्ष हमारे प्रदेश व देश में लाखों कांवड़ यात्री कई किलोमीटर की कठिन यात्रा करके भगवान शिवजी का जलाभिषेक करने के लिए विभिन्न मंदिरों की यात्रा करते हैं और शिवभक्ति की इस परंपरा को आगे ले जाते हैं। हमारे छत्तीसगढ़ के धरसींवा विधानसभा से भी प्रतिवर्ष सावन माह में हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री सोमनाथ मंदिर में महादेव को जल अर्पित करने कांवड़ यात्रा करते हैं। इसी कड़ी में धरसींवा विधानसभा के विधायक अनुज शर्मा ने भी इस वर्ष एक ऐसा संकल्प लिया है जो शिवजी के प्रति उनकी अटूट आस्था और विश्वास के साथ ही जनसेवा एवं हर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे उस निर्मल भावना को दर्शाती है। उनके द्वारा स्वयं कंधो पर आस्था और विश्वास एवं मन में छत्तीसगढ़ व क्षेत्र-प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना लिए वे चरौदा शिव मंदिर से सोमनाथ मंदिर कि कांवड़ यात्रा में जा रहे हैं। अनुज शर्मा का यह संकल्प एक जनप्रतिनिधि होने के नाते अपने कर्तव्यों का निर्वहन हेतु उनकी तत्परता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों तक हमारी सनातन परंपरा एवं धार्मिक महत्व के गौरवशाली इतिहास के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध होगा। छत्तीसगढ़ की जनता और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए विधायक अनुज शर्मा के द्वारा 3 अगस्त दिन रविवार सुबह 7 बजे को विशाल कांवड़ यात्रा निकालेंगे और दूसरे दिन सोमवार को सुबह 5 बजे सोमनाथ मंदिर में हजारों कांवड़ियों के साथ जलभिषेक करेंगे| विधायक श्री शर्मा ने बताया की 3 अगस्त को निकलने वाला विशाल कांवड़ यात्रा बड़े ही धूम धाम से गाजे बाजे के साथ निकलेगा, मैं सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह करता हू कि बड़ी से बड़ी संख्या में आप सभी इस विशाल कांवड़ यात्रा के सहभागी बने। सम्मिलित होने वाले सभी शिव भक्तों के लिए भोजन एवम ठहरने कि व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This