धमतरी…..नगरी में जिला स्तरीय जुआ प्रतियोगिता, पुलिस को नही मिला निमंत्रण…

Must Read

धमतरी डेस्क ….

नगरी इलाके में आजकल जुआ ओलंपिक चल रहा है, जिले के और जिले के बाहर से भी इस खेल के नामी गिरामी चैंपियन इसमे हिस्सा ले रहे है, सभी से एंट्री फीस भी ली जा रही है,नोटों की गड्डियो के साथ जुआ के एथलीट आते है… अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते है… 52 पत्ते कभी अंदर कभी बाहर करने के इस रोचक खेल प्रतियोगिता में लाखों के दांव लगने के बाद रोमांच और बढ़ जाता है, खिलाड़ियों की मांग पर देर रात तक इसको चलाया जाता है, इतने बड़े आयोजन में पुलिस नही जा रही है, नाम नही छापने की शर्त पर कुछ लोगो ने बताया कि, दरअसल आयोजको ने इस प्रतियोगिता मे पुलिस को निमंत्रण ही नही भेजा है, बहरहाल हम लगातार इस प्रतियोगिता से जुड़े अपडेट्स आप तक पहुचाते रहेंगे।

 

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This