Sunday, September 20, 2026

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश प्रबंधकारिणी का चुनाव 29 जून को होगा

Must Read

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश प्रबंधकारिणी का चुनाव 29 जून को होगा

अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, सचिव सहित कुल 25 पदों के लिए होगा निर्वाचन

 

रायपुर। (दुर्गा प्रसाद बंजारे )। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश प्रबंधकारिणी समिति का चुनाव 29 जून को होगा।प्रदेश स्तरीय निर्वाचन 25 पदों के लिए किया जाएगा ।जिसमे एक अध्यक्ष ,चार उपाध्यक्ष एवं एक महासचिव,एक कोषाध्यक्ष, एक सहसचिव ,एक मीडिया प्रभारी तथा एक प्रवक्ता सहित पंद्रह कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे। साथ ही कुछ पदों को महिलाओं के लिए आरक्षित भी रखा गया है। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश प्रबंधकारिणी के चुनाव हेतु श्री के एल रवि को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अधिकारी के रूप में श्री एस आर बाँधे और श्री के डी सोनवानी तथा सहायक के रूप में श्री कृष्णा कोशले को जिम्मेदारी दी गई है। निर्वाचन अधिकारी श्री के एल रवि ने बताया कि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रबंधकारिणी की बैठक गत 25 मई 2025 में लिए गए निर्णय अनुसार यह निर्वाचन 29 जून को सम्पन्न कराया जाएगा ।उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 31 मई को सुबह 11 बजे किया गया है।दावे/आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि तीन जून को शाम 4 बजे तक निर्धारित कि गई है तथा जिसका निराकरण चार जून को सुबह 11 बजे से किया जाएगा ।मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जून को सुबह 11 बजे किया जाएगा।उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिसूचना जारी करने हेतु छः जून को सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है।निर्वाचन अधिकारी श्री रवि ने बताया कि 6 जून से 10 जून तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक गुरु घासीदास कॉलोनी ,न्यू राजेन्द्र नगर स्थित गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन में नामांकन दाखिल किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 11 जून को की जाएगी तथा अभ्यर्थिता वापस लेने हेतु 13 जून को शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 29 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा।मतदान समाप्ति उपरांत मतगणना होगी। 30 जून को रिक्त स्थानों हेतु आवश्यकता अनुसार सहयोजन दोपहर 2 बजे तक एवम परिणाम की घोषणा की जाएगी।

निर्वाचन अधिकारी श्री रवि ने बताया कि संस्था के नियमावली के अनुसार निर्वाचन कार्यक्रम के नामांकन में भाग लेने के लिए पद प्रत्याशी का नामांकन उसी दशा में वैध मानी जायेगी ,जब वह का संस्था संरक्षक सदस्य हो या आजीवन सदस्य हो या उनकी सदस्यता पिछले दो वर्षों से लगातार जीवित हो तथा नामांकन तिथि से आगामी तीन वर्षों तक के लिए भी जीवित हो।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This