*जिला पंचायत सदस्य एवं कलेक्टर ने फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना*

Must Read

*जिला पंचायत सदस्य एवं कलेक्टर ने फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना*

सक्ती,। जिले के किसानों को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने हेतु विकसित कृषि संकल्प अभियान् चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे आज जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा और कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने कलेक्ट्रेट परिसर जेठा से प्रधानमंत्री फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उप संचालक पशुधन विकास विभाग डॉ नदीम शमस, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. श्री अश्वनी पाण्डेय और श्री कृष्णा प्रधान जिला प्रतिनिधि बजाज एलाइंस जनरल इंस्योरेंस कंपनी सक्ती भी उपस्थित थे। उप संचालक कृषि श्री शशांक शिंदे से प्राप्त जानकारी अनुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत फसल बीमा रथ 12 जून तक जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जाकर योजना का प्रचार-प्रसार कर किसानों को जागरूक किया जाएगा। उप संचालक कृषि श्री शशांक शिंदे ने बताया कि जिले में धान सिचिंत और धान असिंचित फसल अधिसूचित है। जिले के समस्त ऋणी एवं अऋणी किसान 31 जुलाई तक फसल बीमा करा सकते है तथा योजना का लाभ ले सकते है। विगत वर्ष जो किसान फसल बीमा आवरण से बाहर हो गये है वे संबंधित सेवा सहकारी समितियों मे जाकर पुनः फसल बीमा आवरण में शामिल होने हेतु आवेदन कर सकते है। कृषि विभाग के मैदानी अमलों को भी क्रियान्वयक बीमा कंपनी के साथ समन्वय कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देकर प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

 

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

पिता ही थे परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष, बेटी की परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंडल में शिकायत

सिमगा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय से जुड़ा मामला, परीक्षा नियमों के उल्लंघन और पद के दुरुपयोग के आरोप,...

More Articles Like This