Sunday, September 20, 2026

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती के अवसर पर आरंग में भव्य समारोह संपन्न

Must Read

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे आरंग विधायक व कैबिनेट मंत्री दर्जा गुरु खुशवंत साहेब जी

आरंग/रायपुर–आरंग जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आज पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती के अवसर पर बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाई गई। यह आयोजन सामाजिक चेतना, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक जागरूकता का अनुपम उदाहरण बना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गुरु खुशवंत साहेब जी शामिल हुए।

गुरु खुशवंत साहेब जी ने संबोधित करते हुए कहा—पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन भारतीय इतिहास की धरोहर है। उन्होंने उस युग में शासन किया, जब महिलाओं को निर्णय लेने की स्वतंत्रता तक नहीं थी। बावजूद इसके, उन्होंने अपने पराक्रम, दूरदृष्टि और सेवा भाव से एक आदर्श शासन स्थापित किया। वे महिला नेतृत्व, प्रजावत्सलता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रतीक हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में अहिल्याबाई जी के विचार और कार्य पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में समरसता, न्याय और सेवा को अपनाना चाहिए। गुरु साहेब जी ने यह भी कहा कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, सेवा का एक सशक्त मंच हो सकता है – यह अहिल्याबाई होलकर जी ने सिद्ध किया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष,नगर पालिका अध्यक्ष,सदस्यगण, अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आरंग क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This