झीरम शहीद योगेंद्र शर्मा को दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष ने चरणदास महंत ने कहा – यह बलिदान इतिहास में अमर रहेगा

Must Read

झीरम शहीद योगेंद्र शर्मा को दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष ने चरणदास महंत ने कहा – यह बलिदान इतिहास में अमर रहेगा

झीरम घाटी हमले में शहीद योगेंद्र शर्मा को क्षेत्र वासियों ने किया पुष्पांजलि अर्पित

 

रायपुर । झीरम घाटी नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त के धरसीवां की शान शहीद योगेन्द्र शर्मा जी की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज दिनभर श्रद्धा, सम्मान और समाजिक एकजुटता के साथ आज शहीद उद्यान में माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शहीद के प्रति पुष्पांजलि अर्पित किया।

तत्पश्चात शहीद योगेंद्र शर्मा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवां में फल वितरण कर जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान किया गया।

तत्पश्चात साकरा कार्यालय श्रद्धांजलि सभा में गूंजा ‘शहीद अमर रहें’ उद्घोष इस आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने शहीद योगेन्द्र शर्मा जी के अद्भुत साहस, समर्पण और देशप्रेम को भावभीनी शब्दों में याद किया। सभा में ‘झीरम शहीद अमर रहें’ के नारों से वातावरण गूंज उठा।

झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए श्री योगेंद्र शर्मा की पुष्पांजलि सभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि झीरम हमला छत्तीसगढ़ के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला अध्याय था। यह केवल एक हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आवाज को कुचलने की कोशिश थी। शहीदों की यह शहादत इतिहास के पन्नों में अमर रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा,पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा,पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा,जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंजू वर्मा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा महिला अध्यक्ष सरोजनी वर्मा सहित समस्त वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी युवा कांग्रेस एनएसयूआई सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और परिवारजनों ने सहभागी बनकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This