Sunday, March 22, 2026
spot_img

भोपाल में राष्ट्रीय वेबिनार के मंच पर जांजगीर-चांपा की नम्रता पटेल सम्मानित बाल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु मिला राष्ट्रीय सम्मान

Must Read

भोपाल में राष्ट्रीय वेबिनार के मंच पर जांजगीर-चांपा की नम्रता पटेल सम्मानित बाल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु मिला राष्ट्रीय सम्मान

भोपाल। चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन इंडिया (CCF) द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की पूर्व बाल कल्याण समिति (CWC) अध्यक्ष श्रीमती नम्रता पटेल को बाल संरक्षण के क्षेत्र में समाजसेवा, मास्टर ट्रेनर के रूप में उत्कृष्ट कार्य और सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।

 

यह कार्यक्रम भोपाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें 250 राष्ट्रीय वेबिनार पूरे होने की उपलक्ष्य में देशभर के विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया, स्वास्थ्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, CCF के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव डॉ. कृपा शंकर चौबे की उपस्थिति में श्रीमती नम्रता पटेल को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

श्रीमती पटेल के इस उपलब्धि पर जांजगीर-चांपा जिले में हर्ष की लहर है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए गौरव की बात बताया है।।

Latest News

प्रशिक्षण से संगठन को मजबूती: अंतिम दिवस के अष्टम सत्र में महेश साहू ने दिया मार्गदर्शन

प्रशिक्षण से संगठन को मजबूती: अंतिम दिवस के अष्टम सत्र में महेश साहू का प्रभावी मार्गदर्शन खरसिया, 22 मार्च (रविवार)। खरसिया...

More Articles Like This