Saturday, September 26, 2026

अजाक्स संगठन के जिला अध्यक्ष बने  दिनेश घृतलहरे

Must Read

 

अधिकारी कर्मचारियों,शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल

रायगढ़ – दिनांक 18/1/2025 को आजाक्स (अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जन जाति अधिकारी कर्मचारी) जिला अध्यक्ष के पद पर आजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मण भारती ,प्रदेश महासचिव डाक्टर अमित मिरी ,संगठन मंत्री श्री जितेंद्र पाटले   के विशेष उपस्थिति में रायगढ़ जिले का जिला अध्यक्ष के पद पर व्याख्याता दिनेश घृत लहरे को बनाया गया यह बताना लाजमी होगा कि स्वः उचित राम सिदार के सतलोक गमन हो जाने के बाद रायगढ़ जिले अध्यक्ष के पद रिक्त हो गया था आजाक्स के प्रदेश टीम पूर्व जिला अध्यक्ष स्वःसिदार जी को श्रद्धांजलि देने रायगढ़  उनके निवास आए हुए थे जिनको श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए आत्मा के लिए शांति प्रार्थना किए और परिवार के साथ हर सम्भव खड़े रहने की बात श्री भारती ने कहा
तत्पश्चात रायगढ़ स्टेडियम में एक संक्षिप्त बैठक रखी गई और आजाक्स जिला अध्यक्ष के पद को भरने का आग्रह किया गया जिसमें संवेदन शील प्रदेश अध्यक्ष श्री भारती ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सब की सहमति से श्री दिनेश घृतलहरे व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बरगढ़ विकाश खंड खरसिया जिला रायगढ़ को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया और तत्काल जिले में बैठक आयोजित कर जिला व सभी ब्लाकों में ब्लॉक अध्यक्ष के साथ ही सभी पदों को भरने वा समाज में बढ़ती अशिक्षा,बेरोजगारी,अंधविश्वास ,पाखंडवाद,स्वास्थ के क्षेत्र में काम करने के निर्देश दिए गए जिला अध्यक्ष के पद पर श्री घृतलहरे जिनके नाम का घोषणा होते ही उपस्थित समूहों ने तालियों के गड़गड़ाहट के साथ गर्म जोशी के स्वागत किए अधिकारी कर्मचारियों में हर हर्ष का माहौल है सभी अधिकारी कर्मचारी दिनेश घृतलहरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं दिनेश के नेतृत्व में संगठन को एक नई दिशा मिलेगा।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का कराया इंतज़ाम

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का...

More Articles Like This