Saturday, September 26, 2026

स्कूल में वार्षिक खेल दिवस अनेक खेलों का किया गया आयोजन

Must Read

*विद्यार्थियों ने उत्साह से सभी खेलों में निभाई सक्रिय सहभागिता*

*खरसिया*

श्री चैतन्य स्कूल खरसिया में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया जिसमें नर्सरी से क्लास 12 तक के विद्यार्थियों ने अपनी समस्त ऊर्जा एवं खेल भावना के साथ सभी प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. व्हीके राव जिला शिक्षा अधिकारी कार्यक्रम में विशेष अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारीएसके देवांगन, एनके चौधरी डीएमसी डॉक्टर हितेश गबेल पत्रकार कैलाश शर्मा व अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना की अतिथियों का स्वागत नृत्य और प्रार्थना के साथ गर्मजोशी से किया और उन्हें बुके भेंट किए। इसके बाद प्राचार्य विश्वजीत सिंह बाबू ने अपने प्रेरणादायक भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की। शिक्षक नीरज साहू ने विभिन्न खेलों और गतिविधियों का आयोजन कराया, जिनमें खो- खो, बास्केटबॉल, 50 मीटर दौड़, जलेबी रेस और बोरी दौड़ हर्डल रेस शामिल थीं। विजेताओं को मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मैडल प्रदान किए गए। मैडम नमिता, प्रतीक्षा शर्मा, संतोषी पटेल, सीता पटेल, शुभास्मिता बिश्वाल, निशा पटेल, सुहाना राठौर, सभी सर गणेश चतुर्वेदी, राम शंकर, लक्ष्मण सर, नीरज सर, एवं सभी स्टाफ की मेहनत से यह सफल आयोजन किया गया।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का कराया इंतज़ाम

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का...

More Articles Like This