Saturday, September 5, 2026

विधायक उमेश पटेल की पहल से अंजोरीपाली में लगा नया ट्रांसफार्मर : ग्रामवासीयो में हर्ष

Must Read

_*विधायक उमेश पटेल की पहल से अंजोरीपाली में लगा नया ट्रांसफार्मर : ग्रामवासीयो में हर्ष*_


*विधायक उमेश पटेल को दिया धन्यवाद*

_खरसिया – पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल की पहल से विधानसभा क्षेत्र खरसिया के ग्राम अंजोरीपाली में नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्राम के लोगों में भारी हर्ष है। विदित हो कि मुख्य बस्ती में ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई होती है जो की 63 के व्ही का लगा हुआ था जिससे बार-बार ट्रांसफार्मर की लाइन कट हो जाती थी जिससे ग्रामीण जन बहुत ही परेशान थे तथा जिससे ग्रामीण जनों को पानी की समस्या से निजात मिला है।_
_खरसिया विधायक उमेश पटेल से ग्राम अंजोरीपाली निवासी एलाराम जोल्हे, चंद्रमणि राठिया, सरवन दास महंत (वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता ) , शिव शंकर राठिया एवं अन्य ग्राम वासी द्वारा ट्रांसफार्मर बार -बार लाइन कट होने की सूचना देने के उपरांत विधायक उमेश पटेल ने विद्युत विभाग के अधिकारी एवं संबंधितों को निर्देशित करते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए कहा, जिस पर विभाग द्वारा विधायक उमेश पटेल के निर्देश पर ग्रामवासियों के भावना के अनुरूप ट्रांसफार्मर लगाये जाने पर ग्रामीण जनों द्वारा अपने प्रिय विधायक को विशेष धन्यवाद देते हुए कृतज्ञता व्यक्त की गई है वहीं बिजली विभाग वालों को भी ट्रांसफार्मर लगाने के लिए साधुवाद कहा है।_

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

छत्तीसगढ़ स्वच्छ भारत मिशन के कर्मचारियों का शोषण, 15 साल से नहीं बढ़ा मानदेय।3 महीने से वेतन गायब – स्वच्छ भारत मिशन के अमलों...

छत्तीसगढ़ स्वच्छ भारत मिशन के कर्मचारियों का शोषण, 15 साल से नहीं बढ़ा मानदेय।3 महीने से वेतन गायब -...

More Articles Like This