Friday, August 7, 2026
spot_img

राबर्टसन रेल्वे साइडिंग के लिए निकलने वाली ओवरलोड गाड़ी डूमरपाली के मुख्य मार्ग से होकर गुजरती है जिससे ग्रामवासी परेशान

Must Read

राबर्टसन रेल्वे साइडिंग के लिए निकलने वाली ओवरलोड गाड़ी डूमरपाली के मुख्य मार्ग से होकर गुजरती है जिससे ग्रामवासी परेशान

डूमरपाली के मुख्य मार्ग मे चले संभाल कर रोड बना खाई कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना

खरसिया राबर्टसन रेल्वे साइडिंग मे आ रही ओवरलोड गाड़ी हाई स्पीड चलने के कारण क्षेत्रवासियों को कई प्रकार की समस्याएँ हो रही है- राबर्ट्सन रेल्वे साइडिंग मे आने वाली ओवरलोड गाड़ी से आवागमन एवं आसपास के खेती हो रहे हैं प्रभावित जन समस्या को लेकर भाजयुमो जोबी के प्रभारी जय प्रकाश डनसेना एवं भाजयुमो ज़ोंबी मंडल अध्यक्ष दिनेश पटेल ने सांसद राधेश्याम राठिया को ज्ञापन दिया वर्षो से ग्रामीण की समस्या को सांसद महोदय को अवगद कराया राबर्ट्सन रेल्वे साइडिंग के लिए ओवरलोड गाड़ी हाई स्पीड चलने के कारण रोड कई जगह 3-4 फीट गहरा हो चुका है जिसके कारण आये दिन समस्त क्षेत्रवासियों एवं स्कूली छात्रों को दुर्घटना की संभावना बनी रहती है न ही कंपनी के द्वारा कोई भी मरम्मत कार्य कि जा रही है। राबर्ट्सन रेल्वे साइडिंग के द्वारा ओवरलोड गाड़ी हाई स्पीड चलने के कारण धूल एवं डस्ट उड़ने के कारण स्कूली छात्रों तथा आने-जाने वाले राहगीरों तथा पशु पक्षियों को भारी परेशानीयों का समना करना पड़ रहा है न ही कंपनी के द्वारा पानी छिड़काव किया जाता । राजन कोलवासरी छोटेडूमरपाली के द्वारा ओवरलोड गाड़ी हाई स्पीड चलने के कारण रोड़ से धूल एवं डस्ट उड़ने के कारण धान की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। फसल काला होने के कारण मंडियों में नही लिया जाता। जिससे किसानों को भारी नुकसान होता है जिसकी मुआवजा कंपनी द्वारा किसानों को दिया जाये |

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा रहा निर्माण…..

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा...

More Articles Like This