Monday, September 21, 2026

ग्राम पंचायत घघरा के जल जीवन मिशन के कार्य में अनियमितता लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी से किया शिकायत

Must Read

ग्राम पंचायत घघरा के जल जीवन मिशन के कार्य में अनियमितता लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी से किया शिकायत

खरसिया केन्द्र शासन की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक घरों को शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सके इस महती उद्देश्य की पूर्ति के लिये हमारे ग्राम पंचायत घघरा में भी उक्त योजना के तहत पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईन विस्तार का कार्य किया गया है। किंतु उक्त कार्य में ठेकेदार एवं पी एच ई अधिकारी द्वारा अनियमितता बरते हुए पानी टंकी से लगभग 300 मीटर दूर में बोर खनन किया गया है जिस कारण से बोर का पानी टंकी के उपर चढ़ने में परेशानी होगी। इसी भांति ठेकेदार द्वारा पाईप लाईन विस्तार का कार्य एवं नल कनेक्शन का कार्य किया गया है वहीं पर पाईप लाईन के उपर ही नाली का निर्माण कर दिया गया है। जिससे भविष्य में यदि पाईप लाईन में खराबी आती है तो उसका मरम्मत ही नहीं हो पायेगा क्योंकि पाईप मरम्मत के लिये नाली को तोड़ना पड़ेगा। इसके अलावा यदि पाईप लाईन लिकेज होती है तो नाली का गंदी पानी पाईप लाईन से घरों में पहुंचेगा।

यह कि ठेकेद्वारा द्वारा ग्राम पंचायत के मात्र 30-40 प्रतिशत क्षेत्र में ही पाईप लाईन विस्तार का कार्य पूर्ण किया गया है और उक्त क्षेत्र मुख्य बस्ती से अन्यत्र है। इस प्रकार आज भी उक्त योजना से ग्राम पंचायत के पहुतायात आबादी को वंचित रखने का प्रयास किया गया है। ग्राम पंचायत घघरा में नल जल योजना के तहत कार्य करने वाले ठेकेदार एवं पी एच ई के अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत में बचे हुए क्षेत्र में शीघ्र नल जल योजना के तहत पाईप लाईन विस्तार कार्य कराया जावे जिससे गरमी के मौसम से पूर्व प्रत्येक घर को शुद्ध जल की आपूर्ति हो सके और इस महती योजना का लाभ मिल सके।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This