24 को मनाया जाएगा वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस*

Must Read

*खरसिया में 24 को मनाया जाएगा वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस*

*गोंडवाना महासभा खरसिया ने अनेक मुद्दों पर चर्चा किया*

*खरसिया:-* खरसिया में वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस 24 जून को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को गोंडवाना गोड़ महासभा ब्लॉक इकाई कार्यालय छोटे मुड़पार मैं बैठक हुई। इसमें गोंडवाना गोंड महासभा ब्लॉक इकाई खरसिया के समस्त पदाधिकारीगण तथा समाज की समस्त जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस की तैयारी सहित गोंड समाज की समस्याओं और समाज को आगे बढ़ाने की दिशा पर भी विचार किया गया। गोंडवाना महासभा ब्लॉक इकाई खरसिया के अध्यक्ष राजकुमार सिदार (मरावी) ने कहा कि रानी दुर्गावती ने युद्ध में अकबर की सेना को कई बार धूल चटाया अपने गोंड राज्य गढ़ कटंगा की रक्षा करते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। बैठक में श्यामलाल जगत नरोत्तम सिंह मरावी डिग्री लाल जगत, अनुज नेताम आदि ने संबोधित किया। बैठक में धनीराम सिदार मीना कुमारी मरावी ज्योति प्रकाश नेताम बुद्धेश्वर सिंह पुष्पा सिदार गंगाराम नेटी दिलेश्वरी सिंह धन कुंवर रेशम बाई बहरतीन बाईं गूजमती ननकी बाई सिदार डिगेश्वर राज जसवंत सिदार सोन सिंह प्रकाश सिंह नागेश्वर सिदार कुशो सिदार महेतर जगत पीला राम नेताम गंगाराम नेटी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This