🍁 *युवा साहित्यकार, सामाजिक चिंतक, लेखक श्री राकेश नारायण बंजारे जी का जन्मदिवस मनाया गया
*
********************************
*उन्होंने अपना जन्मदिवस अपने दिवंगत लाडले भाई रविप्रकाश के नाम समर्पित किया*
*हमारे परिवार के हर सुख-दुख में रवि अपनी यादों के साथ सदैव सम्मिलित रहेगा — राकेश नारायण*
खरसिया | जिला प्रवक्ता, प्रगतिशील छग. सतनामी समाज संगठन जिला रायगढ़ छग. श्री राकेश नारायण बंजारे जी का जन्मदिवस 18 जून को डॉ. भीमराव अंबेडकर व्यावसायिक परिसर खरसिया में हर्षोल्लास से मनाया गया।
प्रतिकूल मौसम को देखते हुए आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात दीपप्रज्जवलित कर रौशनी करते हुए जन्मदिवस उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर काव्य कलश मंच से गुप्ता दंपति एवं साथियों ने जन्मदिवस की बधाई देते गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दीं।
प्रगतिशील छग. सतनामी समाज संगठन तहसील इकाई खरसिया जिला रायगढ़ छग. के तत्वावधान में आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में पधारे सभी का धन्यवाद करते हुए युवा साहित्यकार राकेश नारायण ने कहा कि आप सभी मित्र मेरे जीवन की अमूल्य धरोहर हैं। आप सबका स्नेह आशीष ही मेरी जीवन की ऊर्जा है जिनके सहयोग से मैं सामाजिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में सक्रिय हूँ। आप सबके स्नेह व शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने आगे कहा कि मेरा हर जन्मदिवस मेरे दिवंगत भाई रविप्रकाश को समर्पित है जो पॉंच माह पूर्व ही इस दुनिया को छोड़कर अनंत में विलिन हो गया। हमारे परिवार के हर सुख दुख में रवि अपनी यादों के साथ सदैव सम्मिलित रहेगा।
क्षेत्र में अपनी सशक्त लेखनी से पहचान बनाने वाले युवा लेखक व सामजिक चिंतक राकेश नारायण ने सोशल मिडिया के माध्यम से बधाई प्रेषित करने वाले सभी स्नेहीजनों का भी हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रगतिशील छग. सतनामी समाज ब्लॉक खरसिया प्रभारी अध्यक्ष डॉ. भोजराम दीपक व युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तोरन कुमार लक्ष्मी ने जिला प्रवक्ता राकेश नारायण को जन्मदिवस की बधाई देते हुए समाजसेवा, सामाजिक एकजुटता व सामाजिक जनजागृति के लिए कार्य करने वाला कर्मठ पदाधिकारी बताया।अपनी लेखनी और कार्य दोनों में सक्रिय रहकर समाजसेवा के क्षेत्र में समर्पित श्री राकेश नारायण जी ने तहसील व जिला से आगे बढ़कर राज्य स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। समाज की प्रमुख मासिक पत्रिका ‘सतनाम संदेश’ के माध्यम से उनके विचार पूरे राज्य के सतनामी समाज में जन-जन तक नियमित पहुँच रहे हैं। प्रदेश स्तर तक उनकी लेखनी की भरपूर सराहना होती है जो हमारे खरसिया क्षेत्र के लिए बड़े ही गर्व की बात है।
काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच के संरक्षक व वरिष्ठ साहित्यकार मनमोहन सिंह ठाकुर ने युवा लेखक राकेश नारायण को अपनी शुभकामना देते हुए गद्य विधा का सशक्त हस्ताक्षर बताया। उन्होंने लेखक की लेखनी निर्बाध चलते रहने के लिए अपना भरपूर स्नेह आशीष बरसाया।
कार्यक्रम में संगठन के प्रभारी अध्यक्ष डॉ. भोजराम दीपक व युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तोरन कुमार लक्ष्मी, पूर्व कोषाध्यक्ष सुंदर कुर्रे, सलाहकार श्याम कुमार बंजारे, आदर्श ग्राम फूलबधिया पूर्व उपसरपंच आनंदराम लक्ष्मी, ग्राम तेलीकोट सतनामी समाज अध्यक्ष अनिल कुर्रे, आदर्श ग्राम फूलबंधिया युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष जागेश्वर लक्ष्मी, काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर, संस्थापक पुरूषोत्तम गुप्ता, अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता प्रिया’, शिक्षक संतोष ठाकुर एवं मित्रगण उपस्थित रहे।
प्रतिकूल मौसम को देखते हुए कार्यक्रम में उपस्थित न हो पाने वाले साथियों ने मोबाइल कॉल के माध्यम से अपनी अनुपस्थिति के लिए खेद व्यक्त किया व कॉल के माध्यम से अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए आयोजन के लिए संगठन का धन्यवाद किया।


