Friday, August 7, 2026
spot_img

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते एक आरोपी जैजैपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार…

Must Read

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते एक आरोपी जैजैपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार…

 

सक्ती। जिले के जैजैपुर पुलिस ने इस बार अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से सात लीटर महुआ शराब भी जप्त किया इस मामले में विस्तृत जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ललित चंद्रा ने बताया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया रमा पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री एवम तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में दिनाक 26.04. 2024 को मुखबिर सूचना पर ग्राम कुटराबोड़ में शराब रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी धरम लाल जांगड़े पिता गोवर्धन जांगड़े उम्र 54 साल साकिन कुटराबोड़ थाना जैजैपुर के द्वारा अवैध 07 लीटर हाथ भट्ठी की बनी हुई कच्ची महुआ शराब कीमती 700/– रूपये को बिक्री करते गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपी को दिनांक 26.04.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी *निरीक्षक ललित चंद्रा* के मार्गदर्शन में सहा. उप निरी. एच. एन. ताम्रकार, आर. दिनेश पटेल, गोविंद पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा रहा निर्माण…..

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा...

More Articles Like This