Monday, September 21, 2026

नदी में नाव पलटने से कई डूबे, एक की मौत, करीब सात लापता।

Must Read

नदी में नाव पलटने से कई डूबे, एक की मौत, करीब सात लापता।

ओड़िसा के रेंगाली थाना क्षेत्र की घटना,

रायगढ़/ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से लगे ओड़िसा राज्य में आज एक बड़ी घटना घटित हुई। जहां झारसुगुड़ा जिला के रेंगाली थाना अंतर्गत पचगांव के आगे नदी में नाव डूबने से उसमें सवार सत्तर लोग डूब गए। इसके बाद किसी तरह कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचायी, पर एक की पानी में डूबने से मौत हो ने की बात कही जा रही है, तो लगभग सात लोग लापता बताया जा रहा है।
इस संबंध में कोतरलिया के पूर्व सरपंच मिनकेतन प्रधान ने बताया कि रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोतरलिया निवासी गंगाराम लोहर के घर खरसिया से करीब पचास लोग आए थे। इसके बाद कोतरलिया व खरसिया अंजोरीपाली के लगभग सत्तर लोग पिकप, मार्सल व कार से सरधा पथरसेनी मंदिर पूजा के लिए रवाना हुए। जहां ओड़िसा के पचगांव के आगे नदी पार करने नाव में सवार होकर जा रहे थे कि एकाएक नाव पलट गई और सत्तर लोग नदी में डूब गए। घटना के संबंध में कोतरलिया के पूर्व सरपंच ने बताया कि कई लोगों ने तैरकर व किसी तरह अपनी जान बचायी, पर अभी एक की डेडबाॅडी मिली है और करीब सात लोग लापता है।
अभी रेक्स्यू चल रहा
रेंगाली थाना के थानेदार अभिमन्यू दुर्गा ने बताया कि एक की बाॅडी मिली है और सात लोग लापता है। रेक्स्यू जारी है और सभी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This