Sunday, September 20, 2026

वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीचंद रावलानी के नेतृत्व में हेमू कालानी चौक में वीर शहीद की 100वी जन्म शताब्दी के उपलक्ष में दीं पुष्पांजलि

Must Read

वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीचंद रावलानी के नेतृत्व में हेमू कालानी चौक में वीर शहीद की 100वी जन्म शताब्दी के उपलक्ष में दीं पुष्पांजलि

खरसिया । खरसिया सिंधी समाज के प्रमुख एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीचंद रावलानी के नेतृत्व में हेमू कालाणी चौक में उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि,आरती कर साथ ही प्रसाद वितरण भी किया गया,रावलानी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कि भारत को विदेशी शासन से मुक्त कराने के लिए जिन वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया,

उनमें क्रांतिकारी अमर शहीद हेमू कालाणी भी थे,जो मात्र 19 वर्ष की उम्र में शहीद हो गये थे। हेमू कालाणी (23 मार्च,1923-21 जनवरी,1943) सिंध के सक्खर (अब पाकिस्तान में) जन्मे थे। पेसूमल कालाणी एवं जेठी बाई के पुत्र हेमू बचपन से ही साहसी थे। स्कूल जाने के साथ ही वह क्रांतिकारी गतिविधियों में सक्रिय हो गए थे।

साथ ही रावलानी ने बताया कि आज के इस क्रायक्रम में सिंधी समाज के सभी वरिष्ठ विजय मेघानी (वाटू),सुरेश फोटवानी,नरेश चंदवानी,शत्रुघन अम्बवानी,मनोज नाथानी,सिख समाज के बेआंत सिंग एवं भारतीय सिंधु सभा,युवा शाखा,छतीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुमीत रावलानी,सिंधी युवा मंडल के समाज सेवक सोनू रावलानी,आकाश मेघानी,अमित चंदवानी,दीपक फोटवानी,सागर मेघानी,अमित मंछानी,जिला रायगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य मनीष रावलानी,साथ ही भाजपा नेता महेश साहू,सतीश अग्रवाल,बालकराम पटेल,कैलाश जायसवाल,

काँग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा,पदमावती हॉस्पिटल के डॉ. डी पी पटेल,भाजपा युवा मोर्चा के राधे राठौर और सन्नी (सपोस) सभी सिंधी समाज के वरिष्ठ,युवा एवं भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठजनों ने मिलकर आज इस कार्यक्रम को सफल बनाया और सभी ने आज हेमू कालाणी जी को याद किया और अंत मे सभी के द्वारा हेमू कालाणी जी अमर रहे के नारे लगाए गए।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This