Sunday, August 2, 2026
spot_img

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा रहा निर्माण…..

Must Read

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा रहा निर्माण…..

सक्ती/मालखरौदा। हमारा भारत देश ग्रामों का देश कहा जाता है जहां की अधिकतर जनसंख्या ग्रामों में निवास करती है, वही बता दे कि शासन प्रशासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करने और लोगों को सुविधा पहुंचाने का सबसे जमीनी स्तर ग्राम पंचायत होता है जहाँ ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके और यह बात हमें सक्ती जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़े रबेली में देखने को मिल रही है जहां ग्राम के विकास के लिए तरह तरह के निर्माण कार्य चल रही हैं ताकि लोगों को उसका लाभ प्राप्त हो सके।

 

*जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को मिलेगा छुटकारा….*

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में लंबे समय से बनी हुई महत्वपूर्ण समस्या रही वह थी बाजार चौक सहित आस पास की जलभराव की समस्या जिससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, बच्चों को स्कूल आने जाने सहित ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के लिए भारी समस्याएं होती थी इस समस्त समस्याओं को देखते हुए वर्तमान सरपंच सचिव द्वारा काफी मेहनतों के बाद नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई है, जिससे अब लोगो को इस बड़ी समस्या जो लंबे समय से चलती आ रही थी उससे अब लोगो को छुटकारा प्राप्त होगा, वर्तमान में नाली निर्माण कार्य प्रगति पर है पूर्ण नहीं हुआ है इस संबंध में संबंधित इंजीनियर का कहना है कि कार्य पूर्ण रूप से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त प्राक्कलन के आधार पर कराया जा रहा है और साथ ही साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि समस्त कार्यों में किसी भी प्रकार के गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जायेगा।

 

 

*ग्राम में बह रही विकास की गंगा, ग्रामीणों में भारी उत्साह…*

 

ग्राम पंचायत बड़े रबेली वर्तमान में अन्य भी महत्वपूर्ण निर्माण कार्य प्रगति पर है जिससे लोगों को भारी लाभ प्राप्त होगा उदाहरण के लिए लंबे समय से ग्राम में चल रहे मुक्तिधाम की समस्या से अब लोगो को छुटकारा मिलने वाला है, बता दे कि वर्षों से ग्राम के लोगो को बरसात के दिनों में अंतिम संस्कार करने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, अब जब मुक्तिधाम बन जायेगा तो लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी, वही ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र में नवनिर्मित अहाता से बच्चों को सुरक्षा प्रदान होगा और ग्राम में विकास झलकेगी इस तरह से वर्तमान समय में बन रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है और वर्तमान सरपंच सचिव को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

 

 

वर्जन….

 

 

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में चल रहे विभिन्न शासकीय निर्माण कार्य ग्राम पंचायत सरपंच सचिव एजेंसी द्वारा करवाया जा रहा है, इसमें किसी भी प्रकार के ठेकादारी प्रथा का हस्तक्षेप नहीं है कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा आपसे द्वेष की भावना के चलते ठिकादारी का आरोप लगाया जा रहा था जो कि बिल्कुल निराधार है। ग्राम के विकास और कार्यों के गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा।

*_ सुनीता फिलिप शतरंज (सरपंच ग्राम पंचायत बड़े रबेली)*

 

ग्राम बड़े रबेली में हो रहे नाली निर्माण कार्य सहित विभिन्न कार्य तय प्राक्ककन के आधार पर एवं गुणवत्ता युक्त कराया जा रहा है, कार्य के गुणवत्ता में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

 

*_ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मालखरौदा*

 

 

हमारे ग्राम पंचायत बड़े रबेली में हो रहे वर्तमान के विभिन्न निर्माण कार्य से हमें भारी खुशी महसूस हो रही है, किसी भी गांव की पहचान वहां के विकास से होती है ऐसे में हमारे ग्राम पंचायत बड़े रबेली में हो रही विकास से हम काफी उत्साहित है, जहां भी कुछ अच्छा कार्य होता है निश्चित ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न करने या बदनाम करने का प्रयास किया जाता है, हम ऐसे लोगों से डरने वाले नहीं हैं ग्राम के विकास में हम हमारे सरपंच सचिव के पूरे सपोर्ट में हैं,यदि इनके द्वारा कार्य में लापरवाही किया जाएगा तो निश्चित रूप से हम उसके खिलाफ खड़े रहेंगे मगर आज हमारी ग्राम पंचायत बड़े रबेली विकास की ओर अग्रसर है हमे काफी खुशी है।

 

_ *ग्राम पंचायत बड़े रबेली के जिम्मेदार नागरिक….*

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के श्रमिक दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना के परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है...

सक्ती,आरंग,रायपुर 1 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में सक्ती...

More Articles Like This