Wednesday, September 16, 2026

धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा

Must Read

धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

खरसिया धर्म नगरी खरसिया में आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही भक्ति भाव से धूमधाम से मनाया गया देवी संपद मंडल के गोपाल शर्मा पत्रकार ने बताया कि आज 29 जुलाई बुधवार को देवी संपद मंडल खरसिया द्वारा स्थानीय रामानंद मुंशी राम शर्मा राम मंदिर गंज चौक में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सभी शिष्य परिवार द्वारा एक धार्मिक आयोजन कर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को आकर्षक रूप से सजाया गया था ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर विद्वान युवा पंडित बिट्टू महाराज के द्वारा गुरुदेव जी का पूजा अर्चना की गई सभी शिष्य परिवार द्वारा अपने परिजनों के साथ गुरुदेव जी की पूजा अर्चना कर सभी की उपस्थिति में सामूहिक आरती का आयोजन किया गया आरती के पश्चात महिला मंडल द्वारा भजन का आयोजन कर कार्यक्रम को भक्ति मय कर दिया कार्यक्रम के अंत में सभी को जलपान के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया देवी संपत मंडल के गोपाल शर्मा पत्रकार में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश गोयल अशोक अग्रवाल पत्रकार सन्टी सोनी कैलाश बंसल विनोद शर्मा प्रिंस सलूजा नरेश गोयल मुकेश अग्रवाल कान्हा शर्मा रजत शर्मा रज्जू नीरज अग्रवाल विष्णु अग्रवाल संजय कंकड़वाल पवन अग्रवाल महिला मंडल से प्रेमां गोयल कौशल्या देवी अग्रवाल चमेली देवी शर्मा सरिता शर्मा उषा अग्रवाल किरण देवी अग्रवाल शशि शर्मा श्वेता शर्मा रुक्मणी शर्मा सहित अनेक भक्तजन उपस्थित थे सभी ने आपस में मिलजुल कर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को यादगार बनाया

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

पकरिया झूलन में बड़ा हादसा टला: नहर में बह गई मां-बेटी, युवकों ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी

पकरिया झूलन में बड़ा हादसा टला: नहर में बह गई मां-बेटी, युवकों ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी   पकरिया झूलन।...

More Articles Like This