Sunday, September 20, 2026

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

Must Read

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

 

*पिथौरा* शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में आज नवीन शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेश उत्सव उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के थीम सांग “स्कूल चलो पढ़े बर, जिनगी ल गढ़े बर” के साथ किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कसहीबाहरा के सरपंच खेदूराम पटेल ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर उनका आत्मीय स्वागत किया। साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को कॉपी एवं कलम प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

 

अपने उद्बोधन में सरपंच खेदूराम पटेल ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने पालकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा उनकी शिक्षा में सहयोग करने का आह्वान किया।

 

संस्था प्रमुख हेमंत खुटे ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया तथा नवीन शिक्षा सत्र के लिए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक दिलीप कुमार पटेल एवं तब्बसुम शेख सहित विद्यार्थी एवं पालकगण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से सभी उपस्थितजनों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। शाला प्रवेश उत्सव ने विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह एवं नवीन ऊर्जा का संचार किया।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This