Sunday, September 13, 2026

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर डिग्री लाल सिदार को डिजिटल सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया

Must Read

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर डिग्री लाल सिदार को डिजिटल सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया

 

खरसिया। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार डिग्री लाल सिदार को डिजिटल सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें निष्पक्ष, जनहितकारी एवं समाज के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए दिया गया।

इस अवसर पर जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना ने हिंदी पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। संस्था ने पत्रकारों से सत्य, निष्पक्षता और जनसरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

डिग्री लाल सिदार ने सम्मान प्राप्त होने पर जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहेंगे तथा समाज और आमजन की आवाज को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करेंगे।

उनके सम्मानित होने पर क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सम्मान क्षेत्र के पत्रकारिता जगत के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

*केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में 11 सितंबर को जिला सक्ती के जेठा में होगा...

  *केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में 11 सितंबर को जिला...

More Articles Like This