Wednesday, September 2, 2026

ग्राम किरकार के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे….

Must Read

ग्राम किरकार के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे….

सक्ती। जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 के सदस्य व ग्राम पंचायत जमगहन के पूर्व सरपंच श्रीमती पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे जी द्वारा वर्तमान में लगातार अपने जिला पंचायत क्षेत्र सहित पूरे जिले भर में लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है, हर सुख और दुख के अवसर पर श्रीमती खूंटे जी अपने जनता के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है। उनके द्वारा क्षेत्र के जनता के प्रति इस प्रेम को लेकर वे वर्तमान में काफी लोकप्रिय मानी जा रही है और बहुत ही चर्चाओं में बनी हुई है, आने वाले समय में इनको इस जनसंपर्क का बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। श्रीमती खूंटे इसी कड़ी में आज दिनांक 31 मार्च को चंद्रपुर विधानसभा के ग्राम किरकार के पूर्व सरपंच अजीत राम सिदार के भतीजे के पुत्री एवं भूत पूर्व सरपंच परदेशी सिदार के पुत्री चंपा सिदार के विवाह कार्यक्रम के आशीर्वाद देने पहुंची जहां उनकी उपस्थिति पर ग्रामीण और परिजनो ने अपनापन महसूस किया, साथ उनको धन्यवाद ज्ञापित किया। वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे श्रीमती खूंटे ने बताया कि पूरा क्षेत्र मेरा परिवार है मुझे बहुत ही अपनापन लगता है जब मैं इनके बीच उपस्थित होती हूं। इनकी दुःख मेरी दुख है और खुशी मेरी खुशी है, मै हर संभव प्रयास करूंगी कि इनके हर सुख – दुख के समय में इनके साथ रहकर यथासंभव मदद करूंगी। आज के इस वैवाहिक कार्यक्रम में श्रीमती पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे के साथ चंद्रपुर विधायक रामकुमार के निज सहायक चंद्रप्रकाश खूंटे, कोटवार संघ सक्ती के जिला अध्यक्ष श्रीचंद सिदार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विधि विभाग (L.L.B.) के छात्र कमल नवरंग, सुरेंद्र बहादुर मिरी, चंदू यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

छत्तीसगढ़ स्वच्छ भारत मिशन के कर्मचारियों का शोषण, 15 साल से नहीं बढ़ा मानदेय।3 महीने से वेतन गायब – स्वच्छ भारत मिशन के अमलों...

छत्तीसगढ़ स्वच्छ भारत मिशन के कर्मचारियों का शोषण, 15 साल से नहीं बढ़ा मानदेय।3 महीने से वेतन गायब -...

More Articles Like This