Wednesday, August 5, 2026
spot_img

प्रशिक्षण से संगठन को मजबूती: अंतिम दिवस के अष्टम सत्र में महेश साहू ने दिया मार्गदर्शन

Must Read

प्रशिक्षण से संगठन को मजबूती: अंतिम दिवस के अष्टम सत्र में महेश साहू का प्रभावी मार्गदर्शन

खरसिया, 22 मार्च (रविवार)।

खरसिया नगर मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के द्वितीय दिवस के अष्टम सत्र में कार्यकर्ताओं को संगठन सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा नेता महेश साहू उपस्थित रहे, जबकि सत्र की अध्यक्षता रथ बाई (ऋतु) राज ने की।

अपने संबोधन में महेश साहू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और सेवा भाव में निहित होती है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इससे संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आमजन का विश्वास और भी बढ़ेगा।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा रहा निर्माण…..

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा...

More Articles Like This