Sunday, September 20, 2026

सक्ती जिले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही,लाखों रुपये का गांजा, दो बाइक और मोबाइल जब्त

Must Read

सक्ती जिले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही,लाखों रुपये का गांजा, दो बाइक और मोबाइल जब्त

 

सक्ती। सक्ती जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी फगुरम के प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी सहित दो अपचारी बालकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

 

 

पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान फगुरम चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिलों में कुछ लोग ग्राम भांटा-परसा रोड से अवैध गांजा परिवहन कर रहे हैं..।

 

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनवर अली ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डभरा सुमीत गुप्ता और थाना प्रभारी डभरा कमल किशोर महतो को अवगत कराया,, इसके बाद पुलिस टीम ने यश पेट्रोल पंप के सामने भांटा-परसा रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोका..।

 

जांच के दौरान एक बाइक में सवार दो अपचारी बालकों के पास सफेद प्लास्टिक बोरी में 3 पैकेट गांजा मिला, वहीं दूसरी बाइक सवार आरोपी गोपी साहु निवासी पिहरीद थाना मालखरौदा के पास प्लास्टिक झोले में 3 पैकेट गांजा बरामद हुआ।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 6.194 किलोग्राम गांजा, दो मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं,,,। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 4 लाख 81 हजार 550 रुपये आंकी गई है।

 

आरोपियों के पास गांजा रखने और परिवहन करने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी व अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनवर अली के साथ प्रधान आरक्षक टीकम सिंह साव, अश्वनी सिदार, लक्ष्मीनारायण राठौर, आरक्षक नान्हीराम यादव, फारूख खान, अनिल रात्रे, दिनेश पटेल और अविनाश देवांगन की अहम भूमिका रही है….।

 

-ADVERTISEMENT-

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This