Wednesday, August 5, 2026
spot_img

*भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी की शिष्टाचार भेंट*

Must Read

 

*भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी की शिष्टाचार भेंट*

*राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर गुरु खुशवंत साहेब जी ने नितिन नवीन जी को दी बधाई*

 

*राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 का गुरु खुशवंत साहेब जी ने नितिन नवीन जी को दिया आमंत्रण*

 

आरंग/रायपुर/नई दिल्ली।

छत्तीसगढ़ शासन के (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार,अनुसूचित जाति) कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने माननीय नितिन नवीन जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नवीन दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। मुलाकात के दौरान संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक मजबूती, जनसरोकारों तथा आगामी विभागीय कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने संगठन क्षमता में माननीय नितिन नवीन जी के अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होगी।

 

इसी क्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने राजा मोरध्वज की पावन नगरी आरंग में आयोजित होने वाले राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 में पधारने हेतु माननीय नितिन नवीन जी को आमंत्रण दिया। माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आरंग की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत की प्रशंसा की तथा महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।यह मुलाकात मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी एवं माननीय नितिन नवीन जी के बीच सुदृढ़ संगठनात्मक समन्वय, परस्पर विश्वास तथा छत्तीसगढ़ के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी एवं माननीय नितिन नवीन जी के बीच संगठनात्मक विषयों पर पूर्व से ही सतत संवाद और समन्वय रहा है। इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के साथ विधायक ललित चंद्राकर जी, विधायक रोहित साहू जी एवं राजीव लोचन दास महाराज जी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा रहा निर्माण…..

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा...

More Articles Like This