निगम कार्यालय बन गया है भ्रष्टाचार,अवैध वसूली का अड्डा– कांग्रेस पार्षद

Must Read

धमतरी डेस्क………


…नगर निगम के कर्मचारी वसूली कर अपने आकाओं को पहुंचा रहे है वसूली की मोटी रकम, वसूली बाज कर्मचारी पर हो जल्द कार्यवाही…

धमतरी नगर निगम की पहचान पिछले कई महीने से भ्रष्टाचार ,वसूलीबाजो के रूप में होने लगी है जिस पर कड़ा विरोध जताते हुए नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर,उप नेता विशु देवांगन ,पार्षद योगेश लाल, सूरज गहरवाल,महिला पार्षद सुमन मेश्राम,पूर्णिमा गजानंद रजक , उमा भागी ध्रुव,रामेश्वरी कोसरे ने कहा है कि भाजपा के राज में आम जनता को परेशान कर उनके खून पसीने मेहनत की कमाई को डरा धमाका के वसूली कर उच्च अधिकारी को पहुंचाने का काम किया जा रहा जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण लिखित में एकता नगर धमतरी निवासी ने की है..

निगम कर्मचारी द्वारा 25000 को अवैध वसूली का मामला सामने आया है जिसकी लिखित शिकायत निगम कार्यालय के प्राप्त हुई है जिस पर एक बड़े अधिकारी का नाम का जिक्र कर बाकायदा पच्चीस हजार वसूली किए गए 8 महीने के कार्यालय में महापौर रामू रोहरा का नाकामी से भरा रहा है न खाऊंगा न खाने दूंगा कि बाते करने वाले महापौर के कार्यशैली जनता अब तो आम जनता प्रश्न चिन्ह लगा रही है ? निगम कार्यालय की छवि भ्रष्टाचार, आपसी खींचातान,अवैध वसूली के अड्डे के रूप में होने लगी है वसूली बाज दोषी कर्मचारी, अधिकारियों पे तत्काल कार्यवाही की मांग कांग्रेस पार्षदों ने की है अगर उक्त वसूली बाज कर्मचारी अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही नहीं होने पर कांग्रेस पार्षद गण पीड़ित परिवार के साथ निगम कार्यालय के बाहर धरना देने को बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी ।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बदहाल सड़क, उड़ती धूल और दुर्घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, गीत राम सिन्हा सहित कई नेता हुए शामिल

धमतरी डेस्क ... ....युवा कांग्रेस, NSUI, व्यापारी और वार्डवासियों ने उठाई आवाज, सड़क की बदहाली और भारी वाहनों...

More Articles Like This