छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ का धरना–प्रदर्शन, नौ सूत्रीय मांगों पर सरकार को चेतावनी,,

Must Read

छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ का धरना–प्रदर्शन, नौ सूत्रीय मांगों पर सरकार को चेतावनी,,

जांजगीर चांपा।

छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ एवं तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर 20 सितम्बर, मंगलवार को हॉकी मैदान जांजगीर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना–प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

जिला अध्यक्ष रजनीकांत राठौर ने कहा कि संघ लगातार धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार को अपनी मांगों से अवगत करा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आगे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

 

प्रमुख मांगें –

1. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का वेतनमान संशोधन (4300 ग्रेड पे)।

2. कार्य क्षेत्र का पुनर्निर्धारण – ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि विकास अधिकारी।

3. मासिक स्थायी भत्ता (FIX TA) को बढ़ाकर 2500 रुपये किया जाए।

4. विभागीय कार्यों हेतु मोबाइल, इंटरनेट, लैपटॉप, स्टेशनरी आदि का संसाधन भत्ता।

5. अतिरिक्त प्रभार की स्थिति में सम्मानजनक अतिरिक्त क्षेत्र भत्ता।

6. पदनाम संशोधन – ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कृषि विस्तार अधिकारी किया जाए (म.प्र. की तर्ज पर)।

7. गैर विभागीय कार्यों में कृषि अधिकारियों की ड्यूटी पर रोक।

8. आदान सामग्री का भंडारण सेवा सहकारी समितियों में एवं अनुदान राशि के भुगतान हेतु DBT प्रणाली लागू करना।

9. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से कृषि विकास अधिकारी पद पर पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल शुरू करना।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में कृषि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि विभागीय अमले की कमी के कारण उन पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है और उन्हें गैर विभागीय कार्यों में लगाया जा रहा है, जिससे मूल कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This