जांजगीर-चांपा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, 22 लीटर अवैध महुआ शराब और 200 किलो लाहन जब्त

Must Read

जांजगीर-चांपा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, 22 लीटर अवैध महुआ शराब और 200 किलो लाहन जब्त

 

जांजगीर-चांपा जिले में आबकारी विभाग ने एक बार फिर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त श्याम धावड़े और कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमति नीलिमा दीघ्रस्कर के विशेष मार्गदर्शन में यह संयुक्त दबिश दी गई। जिले के दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर 22 लीटर अवैध हाथभट्ठी महुआ शराब और 200 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया है। कार्रवाई आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) व 59(क) के अंतर्गत की गई है। जिले में अवैध शराब बनाने और बिक्री पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग लगातार अभियान चला रहा है। यह कार्रवाई उसी कड़ी का हिस्सा है। प्रशासन की चेतावनी साफ़ है—अवैध शराब कारोबार में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

आरोपी नंबर 1:नाम: शत्रुघन बरेठ गांव: कोड़ारी, थाना बारद्वार बरामद: 10 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब

आरोपी नंबर 2: नाम: भागवत प्रसाद सूर्यवंशी गांव: परसापाली, थाना सारागांव बरामद: 12 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब व 200 किलो महुआ लाहन दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

इस कार्रवाई में योगदान देने वाली टीम में शामिल रहे:

 

सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज नायक आबकारी उपनिरीक्षक विकास सांडे, शिल्पा दुबे, रमेश सीदार, सुनील रात्रे मुख्य आरक्षक छेदीलाल लहरे, मुकेश शर्मा, देवदत्त जायसवाल, अनवर मेनन, राजेश पांडे,आरक्षक शीतला कौशिक और नगर सैनिकों की टीम।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This